Check Vehicle Owner Details Online?

हमारे भारत में Check Vehicle Owner: ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स ऑनलाइन कैसे चेक करें? परिवहन मंत्रालय ने नागरिकों की सुविधा के लिए mParivahan App, परिवहन ऑनलाइन पोर्टल और Vahan 4.0 जैसी डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे आप आसानी से Vehicle Owner Check कर सकते हैं और गाड़ी की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

इन सेवाओं के माध्यम से आप किसी भी गाड़ी का नंबर डालकर उसके मालिक की जानकारी और अन्य आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आइए, इस प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।

अब आप किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर mParivahan App में डालकर उसके Vehicle Owner Check कर सकते हैं और वाहन से जुड़े अन्य सभी जरूरी दस्तावेज देख सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदने या वाहन स्वामित्व की पुष्टि करने के लिए बहुत उपयोगी है।

गाडी मालिक की जानकारी कैसे निकाले – Vehicle Owner Detail Check

गाड़ी के मालिक का नाम जानने के 3 सबसे आसान तरीके अगर आप किसी भी वाहन के मालिक की जानकारी निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए तीन आसान तरीके हैं:

  1. परिवाहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से आप परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके  वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त कर सकते है|
  2. mParivahan एप के जरिये भारत सरकार के NextGen mParivahan App की मदद से भी  वाहन का विवरण देखा जा सकता है|
  3. SMS के माध्यम से – बिना इन्टरनेट का इस्तेमाल किए आप SMS भेज के गाडी के मालिक की जानकारी प्राप्त कर सकते है|

इनमें से किसी भी तरीके का उपयोग करके आप आसानी से वाहन की डिटेल्स चेक कर सकते हैं!

Vehicle owner chek karen

Online Parivahan Portal के जरिये

अब गाड़ी के नंबर से उसके मलिक की जानकारी निकालना बहुत आसान हो गया है। आपको बस ये सरल स्टेप्स को फॉलो करना है

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर Parivahan विभाग की वेबसाइट खोलें|
  • वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज दिखेगा।
  • होमपेज पर ऊपर मेनू बार में जाएं और “Informational Services” ऑप्शन पर क्लिक करें।

Vehicle Owner Details

बस इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से गाड़ी के मालिक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अब आप ड्रॉपडाउन मेनू में कई ऑप्शन दिखेंगे। यहाँ आपको “Know Your Vehicle Details” पर क्लिक करना है।

इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।
अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो “Create Account” पर क्लिक करके नया अकाउंट बना सकते हैं।

अब Vahan NR e-services पर आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना होगा। इसे सही से भरकर OTP सबमिट कर दें।
फिर अपना नाम और पासवर्ड डालें और ‘सेव’ बटन पर क्लिक करें।

  • Vhan NR e-Services लॉगिन
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • OTP सबमिट करें
  • Vahan पोर्टल पर पासवर्ड सेट करें
  • Vahan NR e-Services गाइड
  • ऑनलाइन वाहन सेवाएं

इस तरह आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जायेगा अब आप अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से आसानी से लॉग इन कर सकते हैं।

लॉग इन करने के बाद आपके सामने ‘RC स्टेटस’ का पेज खुलेगा। यहां आपको जरूरी जानकारी जैसे वाहन नंबर और वेरिफिकेशन कोड डालना होगा।

इसके बाद, वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए “Vahan Search” बटन पर क्लिक करें।

अब आपकी स्क्रीन पर उस वाहन की पूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसमें RTO का नाम, वाहन मालिक का नाम, इंश्योरेंस विवरण, रजिस्ट्रेशन तिथि और अन्य जरूरी डिटेल्स शामिल होंगी।

How Vehicle Owners Verify Registration and Insurance Details

 

इसके अलावा, SMS के जरिए भी गाड़ी के मालिक की जानकारी निकाली जा सकती है।इसके लिए, अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और “VAHAN गाड़ी नंबर” टाइप करें। अब इसे 07738299899 नंबर पर भेज दें।कुछ ही समय में, आपको वाहन मालिक का नाम और अन्य जरूरी जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी।

mParivahan App के जरिये वाहन का विवरण कैसे निकाले:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें और NextGen mParivahan App डाउनलोड करें।
  2. ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपना अकाउंट बनाकर लॉग इन करें।
  3. ऐप खोलने पर आपको वेबसाइट जैसा दिखेगा। यहां “Informational Services” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद, नीचे स्क्रॉल करें और “RC Search” ऑप्शन पर टैप करें।

बस! अब आप अपनी गाड़ी की पूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं। 

  1. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (जो नंबर प्लेट पर लिखा होता है) दर्ज करें।
  2. इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  3. कुछ ही सेकंड में वाहन मालिक का नाम, गाड़ी का मॉडल, इंजन नंबर, चेसिस नंबर और अन्य रजिस्ट्रेशन डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे। 

What Is RC Status And RC Details?

1RC स्टेटस यह बताता है कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन वैध और सक्रिय है या नहीं। यह यह भी सुनिश्चित करता है कि वाहन कानूनी रूप से सड़क पर चलने के लिए सही है।

2RC डिटेल्स में गाड़ी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जैसे:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • चेसिस नंबर और इंजन नंबर
  • मालिक का नाम
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख और वैधता

3RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) एक जरूरी दस्तावेज है जो गाड़ी के स्वामित्व और पंजीकरण को साबित करता है। RC स्टेटस और डिटेल्स चेक करने से आप यह पुष्टि कर सकते हैं कि वाहन सही तरीके से रजिस्टर है या नहीं।

ऑनलाइन RC की जानकारी कैसे देखें?

वाहन मालिक का नाम, बाइक या कार का RC डिटेल्स ऑनलाइन कैसे चेक करें? VAHAN या परिवहन वेबसाइट की मदद से आप वाहन पंजीकरण विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल इंटरनेट वाला स्मार्टफोन या कंप्यूटर चाहिए। VHAN के जरिए पंजीकृत वाहनों का RC डिटेल्स चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।”

RC Status and RC Details: Check Vehicle Registration Online

गाडी की RC की स्तिथि चेक करने के सबसे आसन तरीका

  1. परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ऑनलाइन सेवाएं सेक्शन में जाएं।
  3. वहन से संबंधित सेवाएं’ ऑप्शन चुनें।
  4. अपने राज्य का चयन करें जहां गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
  5. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. अपने राज्य के RTO को सिलेक्ट करें।
  7. अपने आवेदन की स्थिति जानें’ पर क्लिक करें।
  8. कैप्चा कोड और आवेदन नंबर डालें फिर ‘सबमिट’ करें।
  9. रिपोर्ट देखें ऑप्शन पर क्लिक करके पूरी जानकारी देखें।

बस अब आप आसानी से अपने वाहन की RC की स्तिथि देख सकते है|

Vehicle Number का विवरण

भारत में वाहन नंबर (Vehicle Registration Number) एक खास फॉर्मेट में जारी किया जाता है। यह नंबर राज्य और RTO (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की जानकारी के साथ-साथ वाहन के रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल्स बताता है। यह नंबर चार मुख्य भागों में बांटा गया है। आइए इसे आसानी से समझते हैं:

राज्य कोड (BY State Code)

वाहन नंबर का पहला भाग दो अक्षरों का होता है, जो यह बताता है कि वाहन किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में पंजीकृत है। भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का एक अलग कोड होता है।

उदाहरण:
– MH – महाराष्ट्र
– UP – उत्तर प्रदेश
– DL – दिल्ली 
– KA – कर्नाटक etc

न्यू ट्रिक वर्किंग सुपर फ़ास्ट Sarathi Parivahan से वाहन मालिक की जानकारी!

यह कोड वाहन के पंजीकरण स्थान की जानकारी देता है।

वाहन नंबर का दूसरा भाग दो अंकों का होता है, जिसे RTO कोड कहा जाता है। यह कोड उस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को दर्शाता है, जहां वाहन का पंजीकरण हुआ है। यह कोड राज्य के अंदर के किसी खास शहर या जिले की पहचान कराता है।

उदाहरण:
– MH 01 – मुंबई (महाराष्ट्र)
– KA 03 – बंगलुरु (कर्नाटक)
– DL 10 – पश्चिमी दिल्ली (दिल्ली)

सीरियल नंबर (Unique Vehicle Registration Number)

वाहन नंबर का तीसरा भाग चार अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। यह नंबर वाहन को एक पहचान देने के लिए दिया जाता है। यह नंबर राज्य और RTO द्वारा जारी किया जाता है और उस RTO में पंजीकृत वाहनों की एक श्रृंखला को दर्शाता है।

उदाहरण:
MH 01 AB 5678 – इसमें 56789 यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर है।

अक्षर कोड (Alphabet Code)

कुछ मामलों में, सीरियल नंबर से पहले दो अक्षरों का एक अल्फाबेट कोड भी होता है। यह कोड तब इस्तेमाल किया जाता है जब RTO में पंजीकृत वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। यह अक्षर कोड सीरियल नंबर को और भी यूनिक बनाने में मदद करता है।

उदाहरण:

MH 01 AB 56478 – इसमें “AB” अक्षर कोड है।

वाहन नंबर का उदाहरण:

MH 01 AB 5678
– MH – महाराष्ट्र (राज्य कोड)
– 01 – मुंबई RTO (RTO कोड)
– AB – अक्षर कोड
– 1234 – यूनिक वाहन रजिस्ट्रेशन  नंबर

इस तरह, वाहन नंबर का हर भाग वाहन की पंजीकरण जानकारी को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से दर्शाता है।

E Chalaan चेक करें लाइव मिनटों में

RTO Vehicle Information कैसे प्राप्त करें

आप अपने वाहन की पंजीकरण जानकारी को परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध ‘Know Your Vehicle Details’ (अपने वाहन की जानकारी जानें) सेवा की सहायता से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

 यह एक सरल और उपयोगी ऑनलाइन सुविधा है, जिसकी मदद से आप किसी भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी वाहन की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यदि आप अपने वाहन के पंजीकरण से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करें:

RTO Vehicle Information Dekhe

पहला कदम: Parivahan विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले, आपको भारत सरकार के परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, कर भुगतान और अन्य परिवहन सेवाओं से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान करती है।

दूसरा कदम: ‘Vehicle Related Services’ विकल्प पर जाएं

जब आप वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचेंगे, तो आपको ‘Vehicle Related Services’ (वाहन से संबंधित सेवाएं) का एक सेक्शन दिखाई देगा। इस सेक्शन में कई विकल्प उपलब्ध होंगे, जिनमें से आपको ‘Vehicle Registration’ (वाहन पंजीकरण) का चयन करना होगा।

तीसरा कदम: ‘Know Your Vehicle Details’ विकल्प चुनें

‘Vehicle Registration’ पेज पर जाने के बाद, आपको ‘Know Your Vehicle Details’ (अपने वाहन की जानकारी जानें) नामक एक विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।

चौथा कदम: वाहन से संबंधित जानकारी दर्ज करें

अब आपको अपने वाहन की जानकारी प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक विवरण भरने होंगे। इसमें आपका वाहन नंबर (Registration Number) दर्ज करना होगा। कुछ मामलों में, आपसे इंजन नंबर या चेसिस नंबर की जानकारी भी मांगी जा सकती है।

पांचवा कदम: जानकारी सत्यापित करें और विवरण प्राप्त करें

सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद, आपको ‘Submit’  बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, स्क्रीन पर आपके वाहन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इसमें वाहन का मालिकाना हक, पंजीकरण की स्थिति, बीमा विवरण, फिटनेस वैधता, और भी अधिक  महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।

इस प्रक्रिया के लाभ:

  • यह सेवा पूरी तरह से ऑनलाइन और उपयोग में आसान है।
  • इसके लिए आपको RTO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होती, जिससे आपका समय और प्रयास दोनों बचते हैं।
  • आप किसी भी वाहन की पंजीकरण जानकारी कहीं से भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे पारदर्शिता और सुविधा बनी रहती है।

इस तरह, ‘Know Your Vehicle Detail’ सेवा का उपयोग करके आप अपने या किसी अन्य वाहन की पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Driving License Apply Online

आज के दौर में, भारत सरकार ने वाहन से जुड़ी सभी जानकारियों को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने के लिए कई सुविधाएं शुरू की हैं। अब, यदि आप अपने वाहन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति चेक करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।

आप mParivahan ऐप, VAHAN पोर्टल, या SMS सेवा का उपयोग करके आसानी से वाहन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इन सेवाओं की मदद से वाहन स्वामित्व, पंजीकरण स्थिति, बीमा विवरण और ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की जांच कुछ ही मिनटों में की जा सकती है।

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई ये डिजिटल सेवाएं न केवल तेज और उपयोगकर्ता के अनुकूल हैं, बल्कि यह पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित भी बनाती हैं। अब बिना किसी परेशानी के, आप कहीं से भी अपने वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ

Q1: भारत में वाहन मालिक का विवरण कैसे जान सकते हैं?

Ans: अगर आप चालान की डेट से 1 महीने तक पैसा नहीं कटाते तो चालान वर्चुअल कोर्ट में चला जाता है| Parivahan वेबसाइट से:

  1. Parivahan वेबसाइट पर जाएं।
  2. Informational Services पर क्लिक करें।
  3. Know Your Vehicle Details विकल्प चुनें।
  4. वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  5. Vahan Search पर क्लिक करें, स्क्रीन पर वाहन मालिक की जानकारी दिखेगी।

Q2: क्या मैं  किसी भी वाहन के मालिक की जानकारी को ऑनलाइन देख सकता हूँ?

Ans: आप Parivahan पोर्टल से वाहन की बेसिक जानकारी (जैसे कि RTO डिटेल्स, फिटनेस वैधता, आदि) देख सकते हैं। लेकिन वाहन मालिक का निजी विवरण (नाम, पता) प्राइवेसी के कारण पुब्लिक्ली इन्टरनेट पर नहीं होता।

Q3: वाहन मालिक की कम्प्लीट जानकारी कैसे निकाले?

यदि आपको गाड़ी के मालिक की कम्प्लीट जानकारी निकालना चाहते है तो  आप संबंधित RTO ऑफिस में जाकर उनसे बात कर सकते हैं.  इसके लिए आपको एक कारण देना होगा की आप जानकारी क्यों लेना चाहते है।